रेल पुलिस ने अगरतला रानी कमलापति01666 स्पेशल ट्रेन के एसी बोगी से बैटरी के बॉक्स में रखें 12 पैकेट में 23 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया।
बरौनी-बेगसराय- सरकार करती है नशा बंदी का ऐलान ,और व्यापारी खुल्लम खुल्ला करा रहे हैं। लोगों को नशा पान? हर ढंग के नशा। कहीं ड्रग्स पकड़े जा रहे हैं,तो कहीं गांजे का थौक पकड़ा जा रहा है। और अंग्रेजी देसी शराब की तो बात ही क्या? पुलिस छापामारी कर शराब बरामद करती है व्यापारी भाग जाते हैं। परंतु शराब सप्लाई पर प्रतिबंध नहीं लग पाता?
पश्चिम बंगाल सहित दक्षिण भारत के राज्यों से आने वाली विभिन्न एक्सप्रेस एवं स्पेशल ट्रेनो से हर दिन नशीली पदार्थों में तो शराब बरामद होना स्वाभाविक सा बन गया है।
सोमवार की रात्रि में दूर-दराज से आने वाली रानी कमलापति एक्सप्रेस ट्रेन के बरौनी प्लेटफार्म संख्या 7: पर खरि होते ही, प्रतिदिन की तरह जांच के दौरान ट्रेन के एसी बोगी के बैटरी बॉक्स में छिपाकर रखे गए 12 पैकेट गांजा पुलिस ने बरामद की है। जिसकी वजन 23किलो 700 ग्राम बताई जाती है।
थाना अध्यक्ष इमरान आलम के अनुसार यो तो इन दिनों सभी ट्रेनों का जांच पड़ताल किया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात बरौनी प्लेटफार्म नंबर 7:00 पर खड़ी 01666 अगरतला रानी कमलापति एक्सप्रेस ट्रेन के एसी बोगी से बैटरी बॉक्स में 12 पॉकेट गांजा बरामद किया गया है। परंतु इसकी व्यापारी कौन थे और कहां गए इसकी जांच की जा रही है।