भारत जोड़ो यात्रा में दिव्यांग चले राहुल गांधी के साथ

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी संग दिव्यांग पार्षद संजीव वर्मा

झालावाड़।अगर अंत तक हार नहीं मानो और कठिन प्रयास करो तो भी सफलता अवश्य मिल जाती है।इसकी मिसाल झालावाड़ के दिव्यांग पार्षद संजीव वर्मा ने कायम की। भारत जोड़ो यात्रा में आये राहुल गाँधी जी से दो दिन से प्रयास कर रहे संजीव वर्मा राहुल जी के कोटा जाते समय मिल सके यात्रा काफी आगे निकल गई थी पर व्हीलचेयर पर सवार संजीव वर्मा ने हार नहीं मानी साथी को कहकर तेज गति से चलवाते हुए ए आई सीसी युवा कांग्रेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष टी श्री निवासन खुद व्हीलचेयर 300 मीटर चलाकर ले गए फिर आखिर में राहुल गाँधी जी सचिन पायलट जी गोविंद डोटासरा जी धीरज गुर्जर जी से सप्रेम भेंट हुई यात्रा मेंअन्य जगह एवं दिल्ली भी राहुल गाँधी जी ने संजीव वर्मा को आमंत्रित किया है।साथ साथ चलते चलते राजस्थान के प्लेसमेंटकर्मियो, एवं राजमेस कर्मियों की समस्याओं को भी अवगत कराया गया। संजीव वर्मा ने भारत जोड़ो यात्रा की झालावाड़ में ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी और ए आई सी सी टीम,मुख्यमंत्री जी,प्रभारी मंत्री जिला अध्यक्ष पीसीसी सदस्यों जिला कलेक्टर, आई जी साहब पुलिस अधीक्षक, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्था कर्मियों आगंतुकों, एवं आमजन का यात्रा में शामिल होने एवं कार्य करने की बधाई दी है इस अवसर पर गोविंद सिंह डोटासरा जी,टी श्री निवासन शफीक मोहम्मद खान आमिर खान सैय्यद इमरान अली और रईस पठान शामिल रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment