पुष्कर में बजरी माफियाओं और अवैध थार जीपों के खिलाफ पुष्कर पुलिस का अभियान

पुष्कर में बजरी माफियाओं और अवैध थार जीपों के खिलाफ पुष्कर पुलिस का अभियान

11 बजरी के ट्रैक्टर,7 थार जीपे जप्त, 22 वांछित को भेजा हवालात में

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । पुष्कर पुलिस ने बुधवार को बजरी माफिया वह धोरों में दौड़ती अवैध जीवन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रेक्टर थार जीप और मारुति वैन गाड़ियां जब्त की है। जिनके खिलाफ अलग-अलग मुकदमे बनाकर 22 वांछितो पर कार्रवाई भी की गई है। मामले की जानकारी देते हुए सीआई राकेश यादव ने बताया कि पुष्कर क्षेत्र में लगातार अवैध बजरी परिवहन और अवैध रूप से संचालित होने वाली गाड़ियों की जानकारी मिल रही थी । जिससे हादसा होने की आशंका थी । इसके साथ ही वांछित अपराधियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे । जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चलाई जाने वाली 11 ट्रैक्टर ट्राली बजरी सहित जप्त की है ‌। इसके अलावा 7 धार जीप जप्त करी । जिनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जारी है । वहीं पुलिस ने अलग-अलग मुकदमों में वांछित आरोपियों पर भी कार्रवाई करते हुए 22 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ भी अलग-अलग धाराओ में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment