पुष्कर अस्पताल को मिली सौगात

पुष्कर अस्पताल को मिली सौगात

अब जल्दी मिलेगा मरीजों को घर बैठे इलाज

पुष्कर अस्पताल को मिली 108 मोटरसाइकिल एम्बुलेंस


मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । पुष्कर वासियों
के लिए अब अच्छी खुशखबरी मिली है । अब पुष्कर के सकडी गली मोहल्ले में भी मरीजों को घर बैठे एक फोन करते ही इलाज के लिए एंबुलेंस सुविधा तुरंत मौके पर पहुंच जाएगी। पुष्कर अस्पताल को चिकित्सा विभाग ने 108 एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान कर एम्बुलेंस मोटरसाइकिल दी है ।चिकित्सा प्रभारी डा. आर. के .गुप्ता ने बताया कि इस एम्बुलेंस में ऑक्सीजन और प्राथमिक उपचार के सभी साधन उपलब्ध है । तथा यह सकड़ी गली , मोहल्ले में रहने वाले गंभीर मरीजों के इलाज के लिए यह 108 एंबुलेंस तुरंत फोन करते ही पहुंच जाएगी और प्राथमिक उपचार शुरू कर देगी । अब लोगों को 108 नंबर पर फोन करने पर यह एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी । तथा कोई भी कोविड मरीज हो उसको भी घर बैठे तुरंत रुप से 108 एम्बुलेंस मोटरसाइकिल के द्वारा दवाइया दी जाएगी । गुरुवार को चिकित्सा प्रभारी डा. आर .के. गुप्ता ने 108 एंबुलेंस मोटरसाइकिल का शुभारंभ किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment