बस मे बैठी महिला यात्री का जेवरात- नगदी सहित पर्स हुआ गायब
बस मे पडौस मे बैठी किशोरी पर शक , आगंनबाडी कार्यक्रर्ता है पीडिता
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर में बस में सफर के दौरान महिला यात्री का जेवरात व नकदी से भरा पर्स पार हो गया। महिला ने पड़ोस में बैठी एक किशोरी पर शक जताया है। पीड़िता आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता है। वह सनोद नसीराबाद अपने रिश्तेदार की मौत में शामिल होकर लौट रही थी। संदिग्ध लड़की की फोटो भी पुलिस को दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शिव चौक बडी बस्ती पुष्कर निवासी महिला संतोष बाकोलिया पत्नी कमल किशोर ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह अम्बेडकर सर्किल अजमेर से नगर निगम की बस में पुष्कर के लिए रवाना हुई। इसके उपरान्त पड़ोस की सीट पर एक किशोरी (13-14 वर्ष) पास बैठी। उसने पर्स चोरी कर लिया। जब कंडक्टर को किराया दिया तो रीजनल कालेज के पास पर्स नही मिला। पर्स के अंदर सोने की कान के झूमकियां तथा सोने की चेन तथा करीब 4-5 हजार रुपए थे। किशोरी को वह सामने आने पर पहचान सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।