राहुल गांधी कीभारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओं का जनसंपर्क
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुंडावर (17 दिसंबर) राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर शनिवार को कांग्रेस नेता पूर्व पंचायत समिति प्रधान रोहिताश्व चौधरी, जिला महासचिव अखिलेश कोशिक एवं रामावतार चौधरी आदि ने गांव- गांव पहुंचकर लोगों को पीले चावल देकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रैली में ज्यादा से ज्यादा पहुंचने का निमंत्रण दिया है। पूर्व प्रधान चौधरी ने बताया कि अलवर के पास मालाखेड़ा में 19 दिसंबर सोमवार को राहुल गांधी की एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। रैली में ज्यादा ही ज्यादा भीड़ जुटाने को लेकर उन्होंने अपने साथियों के साथ गांव गांव में नुक्कड़ सभा कर कांग्रेस के हाथ मजबूत करने को कहा है। जहां लोगों ने रैली में पहुंचने का आश्वासन दिया है।
फोटो– बैठक में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता