सयुंक्त किसान मोर्चे द्वारा गंगानगर कलेक्टर कार्यालय पर आयोजित महापड़ाव को लेकर जनसंपर्क जारी

सयुंक्त किसान मोर्चे द्वारा गंगानगर कलेक्टर कार्यालय पर आयोजित महापड़ाव को लेकर जनसंपर्क जारी

पवन कुमार जोशी/दिव्यांग जगत

रायसिंहनगर गंगनहर में 13 अप्रैल से घोषित बन्दी रद्द करने ,भीषण गर्मी से बागों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग को लेकर 10 मई को सयुंक्त किसान मोर्चे द्वारा गंगानगर कलेक्टर कार्यालय पर आयोजित महापड़ाव को लेकर आज किसान नेता कॉमरेड श्योपतराम मेघवाल,किसान सभा जिला अध्यक्ष कालुराम थोरी, तहसील सचिव गुरलाभ सिंह,इन्द्र सहारण,बलदेव नायक,दुष्यंत जोशी आदि ने गांव 34,35,36,40PS, लखाहाकम ,झोटावाली,31,32 एम एल सहित अनेक गांवो में नुक्क्ड़ सभा कर जनसम्पर्क किया इस दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए किसान नेता कॉमरेड श्योपत राम ने कहा कि सरकार व सिंचाई विभाग द्वारा गंगनहर  परियोजना में 13 से 20 मई तक बन्दी का ऐलान किया गया है जिससे नरमे फसल के बिजाई के उपयुक्त समय में बन्दी लेना किसान विरोधी निर्णय है सरकार व विभाग जिस पानी को फ्लैस आउट कर पाकिस्तान भेजने की बात कह रहा है उससे गंदे पानी की समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो सकता इसलिए सरकार जन भावनाओं को समझते हुए तुरंत बंदी को निरस्त करें अन्यथा किसान आर पार का संघर्ष करने को मजबूर होगा किसान सभा जिलाध्यक्ष कालुराम थोरी ने कहा कि 10 मई को गंगानगर कलेक्टर कार्यालय के घेराव में रायसिंहनगर क्षेत्र से भी बड़ी संख्या के अंदर किसान भाग लेंगे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment