तियारी मे आयोजित हुआ जनसुनवाई कार्यक्रम
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जन अभियोग एवं निराकरण विभाग राजस्थान के आदेश पर 19 अप्रैल 2022 को जिला कलेक्टर अजमेर के आदेश पर 25 अप्रैल 2023 द्बारा प्रदत्त निर्देशों के अनुसरण मे 7 सितम्बर को आयोजित होने वाले ग्राम स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम को 8 सितम्बर ,शुक्रवार को उपखण्ड की प्रत्येक पंचायत पर ग्राम स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया । जिनमे से ग्राम पंचायत तियारी पर आयोजित जनसुनवाई का पर्यवेक्षण मुख्य सचिव राजस्थान सरकार जयपुर द्बारा विडियो कान्फ्रेंसिंग से किया गया । जनसुनवाई मे उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद अंशुल आमेरिया , विकास अधिकारी श्री नगर , नायब तहसीलदार श्री नगर सहित समस्त विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे । जनसुनवाई मे पीएचईडी , पीडब्ल्यूडी से दो दो , एवीवीएनएल , शिक्षा , रोडवेज एंव राजस्व विभाग से सम्बंधित एक एक , कुल 8 परिवेदनाएं प्राप्त हुई । जिनका उपखंड अधिकारी अंशुल आमेरिया द्बारा अवलोकन कर उपस्थित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण कर आगामी 7 दिवस मे पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने बाबत निर्देशित किया गया । इसी प्रकार समस्त उपखण्ड क्षेत्र मे ग्राम पंचायत स्तर पर कुल 122 परिवेदनाएं प्राप्त हुई । जिनको राजस्थान सम्पर्क पोर्टल 181 पर दर्ज किया जाकर निस्तारण हेतू अग्रेषित किया जायेगा ।