देरांठू पंचायत मुख्यालय पर आयोजित हुआ जनसुनवाई कार्यक्रम
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के निकट पंचायत समिति श्री नगर के ग्राम देरांठू के पंचायत मुख्यालय पर शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम जनसुनवाई प्रभारी नायब तहसीलदार राकेश कुमार की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया । कार्यक्रम मे महावीर कालोनी वासियों ने कालोनी मे पूर्व मे डाली हुई छोटी पाईप लाईन को हटवाकर नई बडी पाईपलाईन डलवाने , देरांठू के भी अन्य कई मोहल्लों मे क्षतिग्रस्त हो चुकी पानी की पाईप लाईनो को बदलकर नई लगवाने , फडोलिया मन्दिर से पोलू धाम मन्दिर तक बने सीसी रोड पर फैले कचरे को हटवाने , नसीराबाद 12 क्वार्टर से देरांठू बाईपास तक के जगह जगह से गड्ढे होकर क्षतिग्रस्त हो चुके रोड को वापस दुरस्तिकरण करवाने , ल़ोहरवाडा टेंक से देरांठू मे बनी पानी की टंकी तक पूर्व मे डली पाईप लाईन से वर्तमान मे देरांठू के साथ भटियाणी , चाट व मंगरी के साथ अन्य टंकी मे इसी एक पाईप लाईन से पानी भरा जाता है । जिससे देरांठू मे बनी दो टंकियों मे पानी समय से नही भर पाता है , जिससे ग्राम मे पांच पांच छ छ दिन से पानी आ रहा है । ग्रामीणो ने जलदाय विभाग से लोहरवाड़ा टेंक से देरांठू मे बनी टंकी तक नई पाईप लाईन डलवाने की मांग रखी । वार्ड न. 3 की वार्ड पंच विमला देवी वैष्णव ने बैरवा बस्ती मे पानी के टेंकर सप्लाई करवाने की मांग रखी । माध्यमिक विद्यालय की संस्था प्रधान संगीता तिवारी ने विधालय के पुराने कक्षा कक्षों को तुडवाकर नये बडे कक्षा कक्ष बनवाने की मांग की । साथ ही राताखेडा रोड पर बने जलदाय विभाग के क्वार्टर जो देखरेख के अभाव मे जर्जर व क्षतिग्रस्त हो चुके उन्हें जलदाय विभाग या तो दुरस्तिकरण करवाये या
हटवाये ,की सूचना से जलदाय विभाग को अवगत कराया । जनसुनवाई मे सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ , एईएन आर डी गुर्जर , ग्राम विकास अधिकारी अजय शर्मा , पटवारी रितु शर्मा , विधालय संस्था प्रधान संगीता तिवारी , एएनएम इन्द्रपाल कौर , उपसरपंच सुरेन्द्र कसाणा , वार्ड मेम्बर विमला देवी वैष्णव , रमेश माली , जयसिंह रावत , राजकुमार पाटोदी सहित आगंनबाडी कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे ।