भातु समाज की जनसुनवाई एवं समाज सुधार हुआ कार्यक्रम

भातु समाज की जनसुनवाई एवं समाज सुधार हुआ कार्यक्रम

पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत

मुण्डवार उपखण्ड के ग्राम सोड़ावास मे राजस्थान भांतु कंजर समाज संघ के नेतृत्व में शनिवार को कंजर बस्ति सोड़ावास कस्बे में जनसुनवाई एवं समाज सुधार कार्यक्रम हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान विमुक्त, घुमन्त एवं अर्द्ध घुमन्तु जाति कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष चतराराम देशबन्धु, विशिष्ट अतिथि राजस्थान भांतु कंजर समाज संघ के प्रदेशाध्यक्ष इंजिनियर रमन सिंह भांतु एवं राजस्थान कांग्रेस कमेटी के सचिव ललित यादव, अलवर भातु समाज संघ के जिलाध्यक्ष किशन दासावत, तहसीलदार रामकुमार कंजर , महुआ सरपंच सन्नीराज छाडी़ उपस्थित रहे । कार्यक्रम में विमुक्त घुमन्तु जाति के लोगों ने विभिन्न समस्याओं के ज्ञापन देने के साथ अपनी पीडा को जनसुनवाई में प्रस्तुत किया तथा देशबन्धु ने विमुक्त घुमंतु समुदाय के कल्याण के लिए सरकारी योजनाओं का विस्तृत विवरण दिया एंव हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया । भांतु समुदाय में फैली कुरितियो को नष्ट करने के तरीके बताये, काग्रेस राजस्थान प्रदेश कमेटी सदस्य ललित यादव , पार्षद भीमराज यादव ने सरकार की ओर हर प्रकार का सहयोग देने का वादा किया। राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष रमन भातु ने समाज में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं समाज की कुरितियां को बन्द करने पर जोर दिया साथ ही मिडिया में चल रहे कंजर बालाओ की स्टाम्प पर खरीद फरोख्त एवं वैश्यावृत्ति के चर्चित मामले में ऐसा कुकृत्य करने वालो के खिलाफ मंच से खुलकर विरोध किया एवं चेतावनी दी । मंच का संचालन कैलाश पेन्टर ने किया।कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक संजय, तीरथ सिगांवत, आनन्द नानावत , जयविन्दर कर्मावत, हुकुमचंद, विष्णु , हरिराम, सुरेश , चुन्नि लाल, सुंडाराम कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अलवर जिला भातु कंजर समाज संघ के नवयुवकों ने आभार व्यक्त किया

Author: admin

Comments (0)
Add Comment