परशुराम मूर्ति खंडित करने के मामले पर ब्राह्मण समाज में आक्रोश, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा
पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत
मुंड़वार // सोडावास उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में भगवान परशुराम की मूर्ति को समाज कंटको के द्वारा खंडित करने के मामले में सोडावास व आसपास गावो के ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन भेज कर गोगुंदा क्षेत्र में भगवान परशुराम की मूर्ति को समाज कंटक के द्वारा खंडित करने के मामले में सोडावास ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन भेजकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है । भाजपा आभास सुबेसिंह कानोडिया व विप्र मित्र सेवा मंडल के अध्यक्ष पंडित वीरू सरपंच जसाई ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर कहा है कि लगातार हमारी धार्मिक आस्था पर चोट पहुंचाने का कृत्य हो रहा है । जो हिंदू समाज किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा ।
साथ हीं 10 दिवस में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा पुनः स्थापित की जाए । विप्र समाज के अनिल शर्मा ने कहा भगवान परशुराम समस्त हिंदू समाज के आराध्य है । इस दौरान वीरेन्द्र द्विवेदी एडवोकेट, पूर्ण जोशी, बाबूलाल जोशी फौजी, योगेश तिवाड़ी, बृजमोहन शर्मा दलाल, दयाराम शर्मा, पपू मामा, धनश्याम मुंडन वाडा,
मूलचंद शर्मा सरपंच, अनिल शर्मा सरपंच कैलाश चंद शर्मा सरपंच, अवधेश भारद्वाज, बालकिशन जोशी, महेश ओमप्रकाश डीलर, बिल्लू सोनू झझारपुर,लोकेश कानोड़िया ,भवानी तिवाड़ी सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।