लोहरवाड़ा के राज फूड प्रोजेक्ट पर विश्व दिव्यांगता दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
250 दिव्यांगों को कम्बल व बच्चों को किये जैकेट वितरित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । कार्यतास इण्डिया के द्वारा नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम लोहरवाड़ा स्थित राज फूड प्रोडक्ट पर विश्व दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सी. बी. आर. परियोजना के श्रीनगर व अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति के 30 गांवों के 250 दिव्यागों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नसीराबाद सिटी थाना अधिकारी कल्पना राठौड़, राज फूड प्रोडक्ट के कन्हैयालाल सैनी, अध्यक्षता विशाल निदेशक दिशा आर.सी.डी समाज सेवी संस्था, विशिष्ट अतिथि पवन मेहरात संरपच गोड़ियावास,उगमा भील मावशिया संरपच , शोकरण जाट संरपच सनोद, राकेश जीनगर प्राधानाचार्य रा.उ.मा. विद्यालय लोहरवाडा, बी एल ओ राजेन्द्र, रामप्रसाद आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम में राज फूड प्रोडक्ट लोहरवाड़ा के कन्हैयालाल सैनी व परिवार की ओर अपने पिता स्व. भंवरलाल दगदी की स्मृति में 250 दिव्यागों को कम्बल प्रदान किये गये। सीमा रावत हाथीभाटा की ओर से 50 दिव्यांग बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए गरम जैकेट वितरित किये गये। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा नृत्य व गीतो पर शानदार प्रस्तुतीया दी। अतिथियों द्वारा दिव्यागों को उनकी कार्य व मेहनत के लिए उनकी हौसलाफजाई की गई। कार्यक्रम में सी.बी.आर परियोजना से अभिषेक ,जितेन्द्र, पूजा, विशाल, सुनिता व दिशा आर सी डी समाज सेवी संस्था के मेलवीन, कुशाल, अभिषेक, अनिल, कृष्णा व अर्चना आदि ने भाग लिया।