स्वीप गतिविधियों के तहत विद्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

स्वीप गतिविधियों के तहत विद्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
-नियामत जमाला-
भादरा, 13 नवंबर /स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को स्वीप प्रभारी ओमप्रकाश सुड्डा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधानाचार्य किशनलाल चौहान ने की। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक गोविंदराम भाटी व राजकुमार ने मतदाता जागरूकता के बारे में अपने विचार रखे व वोटर हेल्प लाइन एप डाउनलोड करवाया।कार्यक्रम में नए वोट बनवाने,संशोधन करवाने,वोट स्थानान्तरित करने के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।इस दौरान सभी ने अपने मोबाइल फोन में वोटर हेल्प लाइन एप डाउनलोड किया। कार्यक्रम में बीएलओ नितेश भारद्वाज,एनएसएस गोपालसिंह पूनियां, राजेश स्वामी, विभा स्वामी, रेणुबाला मीणा, मनोहर लाल व कुलदीप चौधरी आदि मौजूद थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment