केकडी वैष्णव बैरागी महासभा विकास समिति द्वारा शिव प्राण प्रतिष्ठा के पूजन का कार्यक्रम प्रारम्भ
16 मई को 22 जोडे बंधेगे परिणय सूत्र मे
अजमेर । वैष्णव बैरागी महासभा विकास समिति केकडी द्बारा सामुहिक विवाह सम्मेलन के साथ छात्रावास परिसर मे शिव प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का पूजन शनिवार से प्रारंभ हो गया है । जिसमे मुख्य यजमान राधेश्याम वैष्णव ताजपुरा के द्वारा पूजन प्रारम्भ किया गया । जिसमें सीताराम वैष्णव , गोपीकिशन वैष्णव , ब्रजकिशोर वैष्णव , घनश्याम वैष्णव , उमाशंकर वैष्णव , पण्डित रामचरण शर्मा व साथी पंडितों के द्वारा पूजन शुरू किया । कार्यक्रम के तहत आज शनिवार को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक महिलाओं द्वारा 21 कलश यात्रा के साथ गाजे बाजे ढ़ोल के साथ जूलूस निकाला जो अमृकंठक महादेव के अनोखे शिव लिंग पर जाकर जलभिषेक किया । जिसमे केकड़ी परिक्षेत्र के सभी समाज बंधू,वैष्णव युवा महासभा के पदाधिकारी,युवा ब्रिगेड के पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपना योगदान देते नजर आये। सामुहिक विवाह कार्यक्रम के तहत
15 मई रविवार को विनायक स्थापना एवं 16 मई को 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे । विवाह सम्मेलन अध्यक्ष रामस्वरूप वैष्णव चौसला ने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं । केकड़ी परीक्षेत्र से लगभग आठ हजार समाज बंधु इकट्ठे होने की संभावना है । जिसमे
जल व्यवस्था मालपुरा जल सेवा समिति द्वारा की जाएगी।
छात्रावास अध्यक्ष सीताराम वैष्णव डाबर ने बताया कि गर्मी को देखते हुए छाया और पानी की उचित व्यवस्था की गई है ।
वैष्णव युवा ब्रिगेड के संरक्षक दिनेश वैष्णव ने बताया कि सम्मेलन में दूल्हा और दुल्हन की एक वाहन बंन्दोरी निकाली जाएगी।
नवल वैष्णव कोटडी ने बताया कि जनसैलाब को देखते हुए एक प्राथमिक चिकित्सा यूनिट कि व्यवस्था सम्मेलन परीक्षेत्र में की गई हैं । जिसमे एक चिकित्सा टीम अपनी सेवाएं देंगी ।
मिडिया टीम – मे बालमुकुंद वैष्णव सूरजपुरा, उमाशंकर वैष्णव चोसला, गोविन्द वैष्णव आदि मौजूद रहे । शोभा यात्रा मे रामस्वरूप चोसला सम्मेलन अध्यक्ष बजरंग दास बड़ला पूर्व छात्रावास अध्यक्ष, सीताराम डाबर छात्रावास अध्यक्ष , परमेश्वर वैष्णव अरनिया , उत्तम वैष्णव युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष वैष्णव युवा महासभा,दिनेश वैष्णव वैष्णव ब्रिगेड संरक्षक, बृज किशोर वैष्णव बघेरा , गोपी कृष्ण बौखला , रमेश वैष्णव सराना , मांगीलाल सरसड़ी , रामगोपाल गुलगांव मुकेश वैष्णव बड़ला , जुगल किशोर वैष्णव चोसला , सीताराम नसरदा , नवल वैष्णव कोटड़ी , बनवारी सलारी आदि सभी समाज बन्दुओ के कर कमलों से वैष्णव छात्रावास परिसर मे भगवान शिव पार्वती कार्तिक गणेश नदी परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।