सेवानिवृति पर विद्यालय को भेंट किया प्रिंटर
-नियामत जमाला-
भादरा, 4 अक्टूबर/ क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 20एएमएस के शिक्षक वेदप्रकाश सहारण के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को विद्यालय के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम कर उन्हें समारोह पूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उनके तिलक लगाया।विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने माल्यार्पण किया ।कार्यक्रम में पीईईडी श्रीमती प्रेमलता शर्मा व विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक मनोहर लाल मीणा ने वेदप्रकाश शर्मा के कार्यकाल की प्रशंसा की और उन्हें नियमित,कर्मठ व तत्परता की मूर्ति बताया। इस अवसर सेवानिवृत्त शिक्षक वेदप्रकाश शर्मा ने विद्यालय को 21000 रूपये का प्रिंटर भेंट किया।प्रधानाध्यापक शेरसिंह सहारण ने सभी का आभार व्यक्त किया।