जयपुर के शंकर विहार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी द्वारा आत्मदाह करने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग , पुजारियों की सुरक्षा में बने एक्ट ।

जयपुर के शंकर विहार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी द्वारा आत्मदाह करने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग , पुजारियों की सुरक्षा में बने एक्ट ।

पंडित पवन भारद्वाज// दिव्यांग जगत

अलवर युवा ब्राह्मण सभा परिवार के कार्यकर्ताओं की बैठक बिजलीघर स्थित एक निजी छात्रावास में में आयोजित हुई ।

ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया जयपुर के शंकर विहार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी गिर्राज प्रसाद शर्मा द्वारा आत्मदाह का प्रयास किया गया ,जिसके चलते उनका 80% शरीर का भाग जल गया है और वह गंभीर स्थिति में एसएमएस के बर्न वार्ड में एडमिट है उन्होंने बताया मंदिर के पुजारी द्वारा खुद को आग लगाकर आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए मंदिर के विकास समिति ट्रस्ट के सदस्य उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे मंदिर से दानपात्र और पूजा की थाली हटा दी गई थी मंदिर के थाली में आने वाले दान को लेकर भी लगातार शोषण कर रहे थे ऐसा पिछले 2 महीने से लगातार विवाद मंदिर समिति और पुजारी के बीच में चल रहा था परेशानी में मजबूर होकर पंडित गिर्राज शर्मा द्वारा स्वयं पर पेट्रोल डाला और लाइटर से खुद पर आग लगा ली ।

ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया पुजारी की पत्नी द्वारा समिति के सदस्यों ( ट्रस्ट ) के 7 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 511 306, 109 में मुरलीपुरा थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है ।

युवा ब्राह्मण सभा के प्रवक्ता शिव चरण कमल डॉ नितिन भाल ने बताया मंदिरों और पुजारियों के साथ इस प्रकार की घटनाएं निरंतर बढ़ रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं गृहमंत्री हैं ऐसे में उन्हें इस प्रकार के कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए एवं मंदिरों के पुजारी के लिए अलग से एक्ट बनाने चाहिए जिससे इस प्रकार की कृत्य की पुनरावृत्ति ना हो ।

युवा कार्यकर्ताओं ने घटना में संदिग्ध सभी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ कड़ी कार्रवाई एवं पंडित परिवार के सदस्यों जिन के पांच बेटे एवं दो बेटियां हैं कि भरण-पोषण के लिए उचित मुआवजा देने की राज्य सरकार से मांग की गई है।

बैठक में जो ब्राह्मण सभा परिवार के अध्यक्ष आकाश मिश्रा ब्राहमण समाज की युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा शिव चरण कमल डॉ विनोद शर्मा महेश डॉ नितिन भाई जगराम पहलवान , विष्णु उपाध्याय,रेवती दीक्षित ,एड.आर डी शर्मा , राहुल पटेल , विशाल शर्मा , गौरव शर्मा , गोर्वधन शर्मा ,बेदू पहलवान , सौरभ शर्मा ,पुजारी बचाओ समिति के अंशु मिश्रा एवम यश जोशी सदस्य शामिल रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment