गौ माता के पंच गव्य एवं सेवा मात्र से असाध्य रोगों का निवारण संभव – कृष्ण गोपाल कौशिक

गौ माता के पंच गव्य एवं सेवा मात्र से असाध्य रोगों का निवारण संभव – कृष्ण गोपाल कौशिक

पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत
बानसूर तहसील के मुंडली गांव में स्थित श्री कृष्ण सिद्धेश्वर आदर्श गौशाला में मकर संक्रान्ति पर वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गौशाला विस्तार एवं गौ संरक्षण को लेकर गौशाला कमेटी ने मकर संक्रांति के मौके पर रागनी कंपटीशन व भंडारे का आयोजन किया। जिसके माध्यम से लोगों ने गाय के लिए चारा, गुड़, दलिया, दाल एवं बढ़-चढ़कर आर्थिक सहायता दी। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने गाय को सर्व रोग निवारणी एवं सभी देवों को अपने आप में धारण करने वाली बताया, उन्होंने कहा कि गाय की सेवा मात्र से शरीर के असाध्य रोगों का निवारण संभव है। इस मौके पर अतिविशिष्ठ अतिथि राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक, मुख्य अतिथि बानसूर प्रधान सुमन सुभाष यादव, विशिष्ठ अतिथि राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रुक्मणी कौशिक, गौशाला संरक्षक पूर्व प्रधान मदन लाल यादव, जिला पार्षद खामोश देवी, कांजीपुरा सरपंच सुभाष यादव, पूर्व प्रधान मातादीन शर्मा, डॉ. बदलूराम, रामनिवास यादव पूर्व सरपंच, रोहताश यादव, कालूराम ठेकेदार, चिरंजीलाल यादव, देवीलाल, रामपत पंच, रामानंद शर्मा, राम सिंह ठेकेदार, डॉ.बाबूलाल, राकेश एडवोकेट, महावीर यादव प्राचार्य, सरपंच इंदु बाला, सरपंच विजेंद्र यादव, सरपंच हरफूल मीणा, सरपंच अमर सिंह यादव, सरपंच रोशनी देवी, सरपंच सीता सैनी, सरपंच सरोज पूरण गुर्जर, रामजीलाल म्हासी, सुनीता सरपंच, प्रकाश मीणा, बलदेव कुमार हवलदार, दुर्गा प्रसाद, घनश्याम शर्मा, सोमदत्त शर्मा सहित रतनपुरा बालावास, लकड़ी, बहराम का बास, दांतली पहाड़ी, भूपसेड़ा, कांजीपुरा, मुंडली, हाजीपुर, चुला, धामला का बास, कटारिया का बास, सबलपुरा, काली पहाड़ी आदि गांवों के लोगो ने भाग लिया तथा आर्थिक मदद के साथ-साथ दाल, गुड, दलिया आदि भी दान देते हुए देश भक्ति एवं लोककलाकारों द्वारा गौ माता की रागनी प्रस्तुति दी गई व ग्रामीणों ने प्रसाद एवं रागनियो भरपूर आनंद लिया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment