सरवाड़ जीपीएस के अध्यक्ष ने थाना अधिकारी को सौंपी सीएलजी मीटिंग में सूचना आदान प्रदान के लिए सूची
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । ग्रामीण पत्रकार उपखण्ड सरवाड अध्यक्ष विजय पाराशर ने गुरुवार को सराणा थाना अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को भी सीएलजी मीटिंग सहित अन्य ग्रुपों में सूचना आदान-प्रदान के लिए सूची सौंपी । अध्यक्ष पाराशर ने बताया कि पिछले दिनों एडिशनल एसपी घनश्याम शर्मा केकड़ी ने 8 जनवरी को हुई पत्रकार वार्ता की पालना करते हुए क्षेत्रीय पत्रकारों की सूची सौपने की बात कही । जिस पर अध्यक्ष पाराशर ने बताया कि संबंधित थाने मे क्षेत्र के पत्रकारों की सूची सौंप दी गई है ।जिस पर सराना थाना अधिकारी मोतीलाल शर्मा ने पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।