मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
वैष्णव समाज केकडी के सामुहिक विवाह सम्मेलन के आय व्यव का हिसाब पेश किया
गणेशजी की रसोई कर गणपति को दी विदाई
अजमेर । वैष्णव वैरागी समाज केकडी के तृतीय सामुहिक विवाह सम्मेलन की गणेशजी की रसोई का कार्यक्रम आज बुधवार को समाज के छात्रावास भवन हुआ । इसके पूर्व छात्रावास समिति अध्यक्ष सीताराम वैष्णव डाबर ने सामुहिक विवाह सम्मेलन मे सहयोग देने वाली अजमेर जिले की सभी समितियों व भामाशाहो को धन्यवाद दिया । सामुहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष परमेश्वर वैष्णव अरणिया ने सभी भामाशाहों के साथ तन मन धन से सहयोग देने वाले सभी समितियों व समाज बन्धुओं का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम मे समिति के सचिव गोपीकिशन वैष्णव बोगला ने समाज के अंकेक्षक दामोदर वैष्णव निवारिया , नन्दलाल वैष्णव सराणा , रतनदास वैष्णव बासा तसवारिया व बजरंग दास वैष्णव साराश के द्वारा सम्मेलन के आय व्यय का आडिट व हिसाब करवाया । जिसके पश्चात सचिव ने समाज के सम्मुख आय व्यय का हिसाब पेश किया । सम्मेलन समिति द्वारा गणेशजी की रसोई मे आये सभी भामाशाहों , सहयोगियी संस्थाओं के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का माला , साफा व मोमेंटो देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम के पश्चात आये सभी समाज बन्धुओं ने गणेशजी की रसोई का प्रसाद ग्रहण किया ।