गंगनहर व भाखड़ा नहर घोषित बंदी रद्द करने को लेकर महापड़ाव की तैयारी
पवन कुमार जोशी/दिव्यांग जगत
रायसिंहनगर गंगनहर व भाखड़ा में 13 मई से घोषित बंदी रद्द करने ,बाग की फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग को लेकर 10 मई को किसानों के द्वारा गंगानगर कलेक्टर कार्यालय पर आयोजित महापड़ाव को लेकर आज किसान नेता कॉमरेड श्योपतराम जल उपयोगिता संगम के अध्यक्ष इंदर सहारण ,दवेंद्र भुल्लर, मदन वर्मा ने गांव 10 टीके,16 पीएस में बैठक कर किसानों से बड़ी संख्या में 10 मई को श्रीगंगानगर पहुंचने की अपील किसान नेता कॉमरेड श्योपतराम ने आरोप लगाया कि फसल बिजाई के समय यह बंदी लेना किसान विरोधी निर्णय है अगर सरकारों ने तुरंत प्रभाव से बन्दी को निरस्त कर सिंचाई सुविधा को निरंतर जारी नहीं रखा तो किसान 10 मई को हजारों की संख्या में इकट्ठे होकर गंगानगर कलेक्टर कार्यालय व सिंचाई विभाग के कामकाज को ठप करने का काम करेंगे।