झड़वासा के विद्यालय से ‘प्रेम’ को सेवानिवृति की दी विदाई
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटतम झड़वासा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से सोमवार को प्रेमचंद कुम्हार को सेवानिवृति की विदाई दी गई।
प्रधानाचार्य कौशल्या यादव ने बताया की प्रेमचंद कुम्हार 31 मई 2022 को अपनी 33 वर्ष की सेवा के बाद राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होंगे । मगर गर्मियों की छुटियाँ होने के कारण प्रेमचंद को झड़वासा से सोमवार को ही विदाई दी गई है।
और बताया की प्रेमचंद जब से इस झड़वासा विद्यालय में आये तब से समय के पाबंद और अनुशासन पसन्द इंसान रहे है । इनका व्यवहार हमेशा ही अच्छा रहा।
विदाई कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों और अध्यापिकाओं ने माला साफे के साथ प्रेमचंद को भावपूर्ण विदाई दी।
इसी क्रम में प्रेमचंद ने झड़वासा विद्यालय को पन्द्रह हजार का आर्थिक सहयोग की घोषणा की।
कार्यक्रम संचालन व्याख्याता हेमराज मेघवंशी ने किया । इस मौके पर भामाशाह सुनील कुमार जैन व विमला देवी और प्रेमचंद के परिजन सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित था।