मिट्टी को विभिन्न रूप प्रदान करता है प्रजापति समाज – केजी कौशिक

मिट्टी को विभिन्न रूप प्रदान करता है प्रजापति समाज – केजी कौशिक
प्रजापत समाज के कार्यक्रम में पहुंचे केजी कौशिक जहां उनका प्रजापत बंधुओं ने किया भव्य स्वागत

दिव्यांग जगत /पंडित पवन भारद्वाज

बानसुर क्षेत्र हरसौरा में आज राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य पहुंचे हरसौरा जहां उनका प्रजापति समाज द्वारा साफा पहनाकर कर स्वागत किया।

प्रजापत समाज को उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि मिट्टी के बर्तन बनाने की कला के साथ प्रजापत अधिकतर भवन निर्माण कार्यों को भी संपादित करते हैं, जिनमें भवन में पत्थर से भी नई कलाकृतियों द्वारा सुंदरता प्रदर्शित करतें है। इस प्रकार कड़ी मेहनत और ईमानदारी से अपना कार्य करते हैं। सभी श्रमिक, राजमिस्त्री या मिट्टी का काम करने वाले लोगों को भी जागरूक कर अधिक से अधिक श्रमिक कार्ड बनवाकर गहलोत सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।
उसके बाद हरसौरा में देवेंद्र प्रजापत, कृष्ण प्रजापत के निवास पर आयोजित ग्रहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान हरसौरा सरपंच रमेश अंबावत, देशराज यादव, भानुप्रताप सिंह, हैप्पी कुमार सिंह, मुरारीलाल बानसूर, देवेंद्र यादव, नरेंद्र कुमार प्रजापत, मनोज कुम्हार, अनिल शर्मा, जयराम कुम्हार, राहुल कुमार वर्मा, अभिषेक शर्मा, जोगेंद्र चौहान, गजेंद्र चौधरी, महेंद्र सैनी, सुनील सैनी सहित अन्य प्रजापत बंधु एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment