देरांठू के प्रजापति समाज ने मनाई श्री श्री यादे माता जयन्ती

देरांठू के प्रजापति समाज ने मनाई श्री श्री यादे माता जयन्ती

गाजे बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के प्रजापति ( कुवाडियां) परिवार समाज की ओर से सोमवार को श्री श्री यादे माता जयन्ती बडे हर्ष व उल्लास के साथ मनाई गई । इस अवसर पर कुण्ड की महारानी स्थित मन्दिर से कई मनमोहन झाकियों के साथ डीजे पर शोभायात्रा निकाली गई जो बस स्टेण्ड , गवारिया मोहल्ला , मेघवंशी मोहल्ला , कुम्हार मोहल्ला , सदर बाजार , बैरवा मोहल्ला , रावत मोहल्ला , बडवाल मोहल्ला , माली मोहल्ला , लम्बा बालाजी मोहल्ले से होकर वापस कुण्ड की महारानी स्थित मन्दिर पहुची । शोभायात्रा मे समाज की महिलाएं व पुरुष नाचते गाते मां यादे के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे । शोभायात्रा समाप्ति के पश्चात यादे माता की सामुहिक आरती कर प्रसाद वितरित किया गया । इस अवसर पर समाज के सावंरा प्रजापत , गोपाल प्रजापत , भवंरलाल , मिटटू , शौकीन , सुखपाल , हेमराज , पोकर , शकंर , घीसालाल , सांवरलाल , शम्भू , छोटू , जगदीश , मोहन चायवाले सहित सैकड़ों की संख्या मे समाज की महिलाएं पुरुष युवक बच्चे शोभायात्रा मे शामिल थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment