पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र अजमेर को किया जाये पूर्ण पासपोर्ट सेवा केन्द्र में क्रमोन्नत: भागीरथ चौधरी।

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र अजमेर को किया जाये पूर्ण पासपोर्ट सेवा केन्द्र में क्रमोन्नत: भागीरथ चौधरी।

अजमेर सांसद श्री भागीरथ चौधरी ने लोकसभा में नियम 377 के तहत रखी मांग

अजमेर में है वर्तमान में राजस्थान के सभी संचालित पोस्टऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्रो से अधिक कार्यभार ।
अजमेर । सांसद श्री भागीरथ चौधरी ने अजमेर संसदीय क्षेत्र के समग्र एंव समुचित विकास की भावना को मध्यनजर रखते हुये संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश स्तरीय सभी महत्वपूर्ण विषयों एवं मांगो पर आमजन की मांगो को दृष्ट्रिगत रखते हुये केन्द्र सरकार के साथ-साथ लोकसभा के विभिन्न संसद सत्रों में पूरजोर ढंग से उठाया है । इस क्रम में सांसद श्री चौधरी ने अजमेर स्थित पोस्टऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र को भी पूर्ण पासपोर्ट सेवा केन्द्र में क्रमौन्नत कर अजमेर जिले के साथ-साथ टोंक, नागौर, भीलवाडा, राजसमन्द एंव पाली जिले के लोगो को समूचित एंव समग्र लाभ मिल सके इस हेतु मानसून सत्र में नियम 377 के तहत अविलम्बनीय लोक महत्व के बिन्दू पर सदन में ध्यानाकर्षण करने हेतु 2-3 बार ऑनलाईन भी लगाया । लेकिन संसद में लगातार हो रहे गतिरोध के फलस्वरूप उक्त विषय पर सदन में चर्चा नहीं हो सकी । आज शीतकालीन सत्र में अजमेर की इस प्रमुख मांग पर लोकसभा में नियम 377 के तहत ध्यानाकर्षण कर अवगत कराया कि अजमेर संभाग मुख्यालय पर संचालित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र अजमेर 4 मार्च 2018 से निरन्तर आमजन को अपनी सेवाएऐ दे रहा है। यहॉ पर वर्तमान में अजमेर संभाग के चारों जिला यथा- अजमेर, भीलवाडा, नागौर, टोंक के साथ-साथ पाली एवं राजसमंद जिले एवं संसदीय क्षैत्र के व्यापारी वर्ग, उद्यमी वर्ग, उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओ के साथ-साथ आमजन को पासपोर्ट सबंधी सेवाओं का आंशिक लाभ ही मिल रहा है । लेकिन वर्तमान आवश्यकताओं को मध्यनजर रखते हुए उक्त पासपोर्ट सेवा केन्द्र अजमेर मे तत्काल पासपोर्ट, पीसीसी की सुविधा, सत्यापित करने वाले सक्षम अधिकारी के अभाव के साथ-साथ अन्य विभागीय सेवाओं का समग्र लाभ उक्त सभी वांछित वर्गो को नहीं मिल पा रहा है। हांलाकी वर्तमान मे राजस्थान प्रदेश में रीजनल पासपोर्ट अधिकारी जयपुर के अधीन चार स्थानो पर यथा- जयपुर, जोधपुर, उदयपुर एवं सीकर में ही पूर्ण पासपोर्ट सेवा केन्द्र संचालित है । लेकिन अजमेर में संचालित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का कार्यभार प्रदेश के अन्य जिला मुख्यालयों पर संचालित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र से अधिक ही है। फिर भी उक्त केन्द्र वर्तमान मे आमजन को पर्याप्त सुविधाओ के अभाव मे समग्र लाभ देने हेतु प्रयासरत है । परन्तु मुख्य पोस्ट ऑफिस परिसर अजमेर मे पीछे की तरफ संचालित उक्त केन्द्र में पीने के पानी, शौचालय, प्रतिक्षालय, बैठने हेतु कुर्सियां एवं सुरक्षा गार्ड आदि के पूर्णतया अभाव में संचालित भवन जर्जर अवस्था में भी हो रखा है । अतः आप अजमेर (राजस्थान) संभाग मुख्यालय पर वर्तमान में संचालित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र अजमेर को आगामी विभागीय कार्य योजनाओं के अन्तर्गत पूर्ण पासपोर्ट सेवा केन्द्र में क्रमोन्नत कराने की सक्षम विभागीय स्वीकृती जारी करा कर मुझे अनुग्रहित करावें, ताकि अजमेर संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ भीलवाड़ा, नागौर, टोंक, पाली, राजसमंद संसदीय क्षेत्रों के वाशिंदों को उक्त पूर्ण पासपोर्ट सेवा केन्द्र अजमेर की स्थापना का समग्र एवं समुचित लाभ मिल सके।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment