श्री मां भगवती वैष्णवी देवी मन्दिर पर अखण्ड रामायण पाठ के समापन के साथ मनाया पोषबडा कार्यक्रम
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड लोहरवाड़ा के टेंक न. 5 के बहार स्थित श्री मां भगवती वैष्णवी देवी मन्दिर पर आयोजित अखण्ड रामायण पाठ के बुधवार को समापन के पश्चात पोषबडा कार्यक्रम मनाया गया । मन्दिर पुजारी पंडित अरुण कुमार गौड ने बताया कि 3 जनवरी , मगंलवार को अखण्ड रामायण पाठ प्रारम्भ किया गया था । जिसका समापन 4 जनवरी, बुधवार को दोपहर 1 बजे हुआ । समापन के पश्चात हवन यज्ञ व महाआरती के पश्चात पोषबडा का प्रसाद वितरण किया गया । पाठ मे पंडित कैलाश शर्मा , महावीर शर्मा , पवन दाधीच , सुशील दाधीच व यश गौड का सहयोग रहा । वही आयोजित कार्यक्रम मे सभी भक्तों ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।