पुलिस थाना ततारपुर को मिली बड़ी कामयाबी जसराम उर्फ जसिया गैंग का कुख्यात सरगना दारा सिंह को किया गिरफ्तार

पुलिस थाना ततारपुर को मिली बड़ी कामयाबी जसराम उर्फ जसिया गैंग का कुख्यात सरगना दारा सिंह को किया गिरफ्तार

पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत

सोडावास 25 दिसम्बर ।

ततारपुर और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई करते हुए ₹5000 का इनामी जसराम और जस्सा गैंग का मुख्य सरगना दारा सिंह गिरफ्तार दुर्दांत अपराधी दारा सिंह के कब्जे से एक अवैध पिस्टल चार जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई अपराधी दारा सिंह लूट फायरिंग हत्या का प्रयास रंगदारी के विभिन्न मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहा था।
दुर्दांत अपराधी दारा सिंह वर्तमान में बहरोड क्षेत्र में सक्रिय जसराम उत्साह गैंग का मुख्य सरगना है जो रंगदारी लूट गया हत्या का प्रयास फायरिंग जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने के लिए कुख्यात है ज्ञात रहे कि बहरोड के सोतानाला औद्योगिक क्षेत्र के आसपास के इलाके में जसराम उर्फ जस्या गैंग और विक्रम गैंग लादेन गैंग के बीच लंबे समय से अपराध जगत में अपनी धाक कायम करने और वर्चस्व की लड़ाई चली आ रही है जिसमें पूर्व में विक्रम लादेन के द्वारा जसराम गुर्जर निवासी जैनपुरवास की हत्या की जा चुकी इसके बाद ही दोनों पक्षों में गैंगवार का सिलसिला चला आ रहा है मुजरिम दारा सिंह वह उसके गुर्गों ने दिनांक 21/4/ 2021 को सोतानाला औद्योगिक क्षेत्र में भीम सिंह गुर्जर निवासी जैनपुरवास उसके रिश्तेदार के साथ सरपंच चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट व फायरिंग की थी जिसके संबंध में पुलिस थाना बहरोड़ में मुक्दमा दर्ज हुआ। इसके बाद मुलजिम दारा सिंह व उसकी गैंग के अन्य सदस्यों ने अशोक गुर्जर निवासी मोहम्मदपुर को रोककर लूट व फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया इस घटना के संबंध में पुलिस थाना बहरोड़ में मुक्दमां दर्ज हुआ दारा सिंह व उसके साथियों को सूचना मिली कि विक्रम लादेन अपने गुर्गों के साथ एक बलोरो गाड़ी में पहाड़ी गांव से जा रहा है जिस पर दारा सिंह रामफल व उसके अन्य साथियों ने जैनपुर में अपने घर के पास उक्त बोलेरो गाड़ी को रुकवाने की कोशिश की और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें लादेन गैंग के गुर्गे नितिन व सरजीत को गोली लगी जिसके संबंध में पुलिस थाना बहरोड़ मैं मुकदमा दर्ज हुआ सभी प्रकरणों में मुलजिम दारा सिंह वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी द्वारा 5000 का इनाम घोषित किया हुआ था मुलजिम तारा सिंह को गिरफ्तार करने में गठित टीम में विजय कुमार चंदेला थाना अधिकारी ततारपुर, मुकेश कुमार थाना अधिकारी चोपानकी, जसवंत सिंह डीएसटी भिवाड़ी, मनदीप सिंह हेड कांस्टेबल भिवाड़ी, अशोक कुमार हेड कांस्टेबल भिवाड़ी, रघुवीर सिंह हेड कांस्टेबल थाना ततारपुर, गौरव कुमार कांस्टेबल थाना ततारपुर, नरेश कुमार कांस्टेबल थाना ततारपुर, प्रेम कुमार कांस्टेबल थाना ततारपुर, सुमित कुमार कांस्टेबल डीएसटी भिवाड़ी, योगेश कुमार कांस्टेबल डीएसटी भिवाड़ी, ओमप्रकाश कांस्टेबल डीएसटीभिवाड़ी, गोपी कांस्टेबल डीएसटी भिवाड़ी, अनिल कुमार कांस्टेबल भिवाड़ी, प्रह्लाद कांस्टेबल बीएसटी भिवाड़ी, सतपाल कांस्टेबल डीएसटी भिवाड़ी, राकेश कुमार डीएसटी भिवाड़ी, बलदेव कांस्टेबल थाना बहरोड, उमेद सिंह कांस्टेबल भिवाड़ी, द्वारा अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment