देरांठू मे छेडछाड के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

देरांठू मे छेडछाड के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद सदर थाना अनर्गत देरांठू के एक युवक को घर मे घुसकर एक महिला के साथ छेडछाड के मामले मे जेल भेज दिया । जानकारी के अनुसार नसीराबाद सदर थाना मे देरांठू निवासी एक महिला ने रिपोर्ट देकर बताया कि 24 अप्रैल की रात्रि मे देरांठू निवासी सुरेन्द्र जाट पुत्र मिश्रीलाल जाट शराब के नशे मे घर मे घुस आया व मुँह बन्दकर पंलग पर पटक दिया ओर छेड़छाड़ करने लगा । पीडिता के चिल्लाने पर पास के कमरो मे सो रहे परिजन भाग कर आये व युवक को पकडऩे भागे तो आरोपी दिवार फांद कर भाग गया । जिस पर महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया । जहां आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर पीडिता व गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी को सेन्ट्रल जेल अजमेर भेज दिया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment