झड़वासा में हुआ पुलिस जनजागरण अभियान

झड़वासा में हुआ पुलिस जनजागरण अभियान

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकट झड़वासा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर पुलिस द्वारा जनजागरण अभियान शुरू किया।
इस अभियान में उपस्थित सभी ग्रामीणों को झडवासा पुलिस चौकी इंचार्ज समीर कुमार सेन ने मुख्यत बताया की अपराधियों को खोफ और आमजन में विश्वास पर पुलिस आमजन के सहयोग से कार्य करती है और बताया की सबको अनावश्यक वाद विवाद से बचना चाहिए । अगर फिर भी कोई विवाद हो तो जहाँ तक हो सके आपस मे बैठकर प्रेमपूर्वक तरीके से समझौता करना ज्यादा उचित रहता है।
इसका मतलब यह भी नही है की कोई भी किसी भी जुल्म या गुनाह को चुपचाप सहन करे मगर इसमें हमारी तरफ यह साबित हो की हम अपनी जगह बिल्कुल सही है अगर ऐसा है तो पुलिस जरूर मदद करेगी।
इस के साथ साथ सबको घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न और बेवजह आपसी विवाद से भी बचना है।
इस मौके पर ग्राम रक्षक दिनेश वैष्णव और घासी गुर्जर अन्य सुनीता चौधरी,ई-मित्र संचालक रामचन्द्र गुर्जर, वार्ड पंच शिवराज जाट, मांगीलाल जाट, पांचू हवलदार, कालू भड़क, सांवर लाल खारोल, ओम प्रकाश पारीक आदि कई ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment