आकोडिया गांव में 9 वर्षीय बच्चे की गला दबाकर की हत्या, आरोपी को कुछ घन्टें में पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। अजमेर जिले के अरांई थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। 26 अगस्त को 9 वर्षीय खुशीराम पुत्र दुर्गाराम माली (निवासी अकौदिया) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर अरांई थाना पुलिस ने केस नंबर 125/2025 धारा 103(1), 189(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। जांच में सामने आया कि बच्चे की हत्या गांव के ही 18 वर्षीय युवक नितीश पुत्र कैलाश (जाति मेघवाल) ने की। आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया । वह हत्या के कारणों के लिए आरोपी को पुलिस ने अपने संरक्षण में लेकर पुछताछ शुरू कर दी है।

Author: admin