योग शिविर में करेगे पौधे वितरण।

योग शिविर में करेगे पौधे वितरण।

लाडनूं संवाददाता। रणजीत राम

निम्बी जोधा के महेश्वरी भवन में चल रहे योग एवम् एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर का शिक्षा विद जगदीश प्रसाद घिंटाला कसूम्बी एवम् सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश ठोलिया ने अवलोकन कर स्वास्थ्य लाभ लिया व चिकित्सा शिविर के डॉक्टर ललित कुमार सोमानी ने बताया कि 10 अक्टूबर वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर 1500 पौधों का निशुल्क वितरण किया जाएगा। जिसमें स्काउट एवं गाइड सहयोग करेंगे और मानसिक समस्या से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य लाभ के गुर तो बताएंगे ही साथ ही प्रसन्न रहने के लिए एक एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संयोजक श्रवण कुमार सा र डा उर्फ बबलू ने बताया की शिविर में निशुल्क सेवाएं 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी। उल्लेखनीय है की पिछले 6 वर्षों की सफलता के बाद सा त वी बार योग एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन निंबी जोधा के भूतड़ा परिवार द्वारा किया जा रहा है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment