मदर्स डे व पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ता स्टेट एडवाइजरी बोर्ड सदस्य शर्मा के जन्मदिन पर किया पौधारोपण
- नियामत जमाला-
भादरा, 12 मई मदर्स डे पर रविवार को कल्याण भूमि परिसर में स्थापित राष्ट्रीय पक्षी मोर संरक्षित क्षेत्र में मदर्स डे व पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ता स्टेट एडवाइजरी बोर्ड सदस्य साहित्यकार पवन शर्मा का जन्मदिन पौध वितरण करने के साथ -साथ पौधरोपण कर मनाया गया। इससे पूर्व सुबह पक्षियों को 50 कि.ग्रा.चुग्गा डाला गया और पक्षियों के लिए लगाए परिंडों को पानी से भरा गया। इस अवसर पर पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ता देवानंद सर्राफ,योगेश कौशिक,पुनीत शर्मा, ओमप्रकाश,नत्थू राम,छगन लाल,नंदू भाटी, पृथ्वी सिंह,अमर सिंह,शंकर लाल,काशी राम,लालचंद शर्मा ,डॉ.पवन श्योराण व नवीन शर्मा के सहयोग से अंजीर,अनार,लेहसुआ व जामुन के 15 पौधे तथा थाई एप्पल की 10 झाड़ियां लगाई गई व तुलसी,लेहसुआ,अंजीर व अनार के 40 पौधे वितरित किए गए ।इस मौके पर मातृशक्ति महारानी लक्ष्मीबाई शाखा की अध्यक्ष मधु मारु व रानी सोनी की ओर से 10 परिंडे भी लगाए गए।
फोटो- शर्मा के जन्मदिन पर पौधारोपण करते पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ता