श्रीप्रबल जी महाराज कुटिया परिसर में काजरी, खेजड़ी, सहजन व जामून के पौधे रोपित किए
-नियामत जमाला-
भादरा, 20 नवंबर / स्थानीय श्री प्रबलजी महाराज कुटिया परिसर में शनिवार को श्री त्र्यंबकेश्वर चैतन्य जी महाराज, श्री धर्म संघ महाविद्यालय प्राचार्य डा.विदिशदत्त शर्मा, पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ता स्टेट एडवाइजरी बोर्ड सदस्य साहित्यकार पवन शर्मा के द्वारा काजरी खेजड़ी,सहजन व जामून के पौधे रोपित किए गए। महाराजश्री के सानिध्य में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ मदन स्वामी,विजय कुमार,डा.पवन श्योराण आदि ने श्रमदान किया।इस अवसर पर महाराज श्री त्र्यंबकेश्वर चैतन्य जी ने कहा कि एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होने के साथ-साथ शान्ति प्रदायक होता है, प्रकृति ने अन्य जीवों की अपेक्षा मानव मात्र को ही वृक्ष रोपित करने की विलक्षणता प्रदान की है।ऐसे में हमें अधिक से अधिक पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। महाराज श्री ने पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ताओं द्वारा चलाई जा रही मुहिम की प्रशंसा करते हुए अपने सहयोग का आश्वासन दिया। भादरा – श्रीप्रबल जी महाराज कुटिया परिसर में पौधा रोपण करते