फागोत्सव पर शुभकामनाएं देकर लगाया पौधा
-नियामत जमाला-
भादरा,26 मार्च / निकटवर्ती गांव सिकरोड़ी में फागोत्सव के अवसर पर सबको शुभकामनाएं देते हुए गांव सिकरोड़ी के 93 वर्षीय वयोवृद्ध सेवानिवृत शिक्षक नारायण सिंह राठौड़ ने पर्यावरण पाठशाला भादरा के राम रूंख अभियान के तहत अंजीर का एक पौधा लगाया। इस अवसर पर उनके सुपुत्र जगदीश राठौड़ व सुपौत्र राजेश सिंह भी साथ मौजूद थे। फोटो- पौधा लगाते सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण सिंह राठौड़ व साथ में अन्य