विश्व गौरैया दिवस पर पेड़ों पर घोंसले व परिंडे लगाए

विश्व गौरैया दिवस पर पेड़ों पर घोंसले व परिंडे लगाए
-नियामत_जमाला-
भादरा, 20 मार्च /विश्व गौरैया दिवस पर रविवार को पर्यावरण पाठशाला भादरा के पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय श्री कल्याण भूमि परिसर में गौरैया के लिए राष्ट्रीय पक्षी मोर संरक्षित क्षेत्र में पेड़ों पर मिट्टी के बने पात्रों को घोंसले के रूप में लगाया व साथ में पानी के परिंडे लगाए। इसमें पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ता देवानंद सर्राफ, ओमप्रकाश,नत्थूराम,सुमेर,किशन मीणा,नंदू , पुरूषोत्तम भाटी वह साहित्यकार पवन शर्मा ने सहयोग किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment