पीसांगन पुलिस ने थाना क्षेत्र के अमृत पूरा गांव में हुई लूट की वारदात का 48 घंटे के अंदर हुआ खुलासा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

पीसांगन पुलिस ने थाना क्षेत्र के अमृत पूरा गांव में हुई लूट की वारदात का 48 घंटे के अंदर हुआ खुलासा

अजमेर । अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा , सीओ ग्रामीण सुमित मेहरडा, पीसांगन थाना अधिकारी रामचंद्र कुमावत सहित पीसांगन थाने में तैनात पुलिस जाब्ते की सभी जगह प्रशंसा की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अजमेर ने प्रेस नोट जारी कर पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पीसांगन थाना क्षेत्र अमृतपुरा निवासी छीतर मल पुत्र पेमाराम चौधरी ने पीसांगन पुलिस को जरिए टेलीफोन सूचना देकर बताया कि रात करीब 12:00 – 12:30 बजे छह व्यक्ति उसके घर में प्रवेश किए थे । जिससे गाय भी बिदक गई और गाय का रस्सा टूट गया था । उसने उठकर रस्सा बांधा और रसोई में चाय बनाने लगा । तब तक एक व्यक्ति ने गिरोल से पत्थर मारा जिससे उसके गर्दन में चोट लगी। घर में घुसकर मारपीट करने लगे तो उसने आरोपियों से कहा कि वह मारपीट ना करें और जो चाहे सो ले जाए । तो आरोपियों को अलमारियों की चाबी दे दी । आरोपियों ने अलमारियों की तलाशी लेते हुए लगभग 50000 रुपये नगद और उसकी पत्नी बिरजी देवी के कान के टोपिस सोने के और कुछ चांदी के जेवरात लेकर खेतों में फरार हो गए। सूचना पर थाना अधिकारी रामचंद्र कुमावत भी जाब्ते के साथ आ गए। पुलिस दल ने उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर टीम गठित की जिसमें थाना अधिकारी रामचंद्र कुमावत, दीवान सुखराम, दीवान रणवीर सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र, प्रकाश, शोबाराम, सांवरलाल, खुशाल, महेंद्र ,अनिल, प्रधान ,लोकेश को शामिल किया गया ।इसी प्रकार साइबर टीम अजमेर से रामबाबू ,राज कुमार ,अजीत, गजेंद्र मीणा ,सुरेश ने अथक प्रयास कर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने आरोपी लाडपुरा निवासी माणक राम पुत्र हरजीराम बावरी, जैसासनी नागौर निवासी बाल वीर पुत्र अंबालाल बावरी को गिरफ्तार कर पूछताछ किए जाने पर आरोपियों ने वारदात कबूल की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों से राज्य और जिले में कई लूट, नकबजनी ,डकैती की वारदातें खुलने की भी संभावना है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment