राष्ट्रीय राजमार्ग के झडवासा हाइवे पर बछड़े को बचाने के चक्कर मे पलटी पिकअप
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के ग्राम झड़वासा के राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर एक बछड़े को बचाने के चक्कर मे एक पिकअप पलट गई ।
सोमवार को एक आवारा पशु बछड़ा झड़वासा ओवर ब्रिज पर बांदनवाड़ा की तरफ हाइवे पार कर रहा था की किशनगढ़ से बांदनवाड़ा की तरफ जा रही 407 पिकअप बंद गाड़ी बछड़े को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर पलटा खा गई।
गनीमत रही की पिकअप के चालक हरि व एक अन्य सवारी को मामूली चोटें आई व दोनो बच गये । वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था।
सरपंच भँवर सिंह गौड की सूचना पर हाइवे पेट्रोल व झड़वासा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और निजी ट्रेक्टर मंगाकर पिकअप को खड़ाकर रवाना किया ।