देरांठु के लम्बा बालाजी पर बालाजी मित्र मण्डल के तत्वावधान मे फाग महोत्सव कल
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठु कस्बे के लम्बा बालाजी मन्दिर पर बालाजी मित्र मंडल के भक्तों द्वारा भगवान श्री चारभुजा नाथ के फागण महोत्सव आयोजित होगा । बालाजी मित्र मण्डल के हंसराज माली ने बताया कि आयोजित इस कार्यक्रम मे कलाकार हेमराज पुष्कर , कालू भाई सेन , देवाराम गुर्जर फाग गायेंगे । वही ऑर्गन पर महेंद्र , पेड़ पर सत्यनारायण व ढोल पर कमलेश भाई प्रस्तुति देंगे ।