देरांठु के लम्बा बालाजी के स्थान पर फाग महोत्सव मनाया

अजमेर जिले मे होली व घुलण्डी का पर्व हर्ष व उल्लास से मना

देरांठु के लम्बा बालाजी के स्थान पर फाग महोत्सव मनाया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । जिले मे होली व घुलण्डी का पर्व बडे हर्ष एवं उल्लास से मनाया गया । होली की सांय सभी ने सामुहीक रुप से गाजे बाजे के साथ होली दहन कर क्षेत्र मे सुख समृद्धि व अमन चैन की मगंल कामना की । होली दहन के पश्चात ग्रामीण अंचल मे ग्रामीणो ने इस वर्ष जन्मे बालकों की डूडं की रस्म निभाई । वही घुलण्डी पर क्षेत्र वासी घर घर जाकर एक दुसरे के रंग गुलाल लगाकर प्रेम एंव भाईचारे निभाते हुए शान्ति पूर्व पर्व को मनाया । वही देरांठु कस्बे मे होली की पूजा पण्डित पवन दाधीच के सानिध्य मे कराई गई । जिसमे सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ , रामनारायण चौधरी , गोदू जाट , शौकीन जाट , रणजीत फडोल्या , दिनेश चौधरी सहित सैकड़ों ग्राम वासी उपस्थित रहे । घुलण्डी के दिन कस्बे के लम्बा बालाजी मोहल्ले मे होली फाग महोत्सव सर्व युवा द्वारा रखा गया है । जिसमे राहुल मेवाड़ी म्यूजिक , गुड्डू मेवाड़ी एंड पार्टी भीलवाड़ा , देव डीजे साउंड चीता खेड़ा व नंदराम गुर्जर द्बारा खाटू श्याम के भजनो की प्रस्तुत दी । वही ग्रामीण महिलाओं , पुरूषों व युवाओं ने गुलाल व फुलो से होली खेलते हुए फाग भजनो पर सामुहीक नृत्य किया । सुबह 9 बजे से आयोजित यह फाग महोत्सव दोपहर दो बजे तक चला । इस फाग महोत्सव कार्यक्रम मे हंसराज माली , महिपाल चोधरी , गोगराज चौधरी , कमल शर्मा , ललित वैष्णव , हनुमान माली , सुखपाल चोधरी सहित सभी मोहल्ले वासियो का विशेष सहयोग रहा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment