पेट्रोल 100 तो घरेलू गैस हुई हजार
रुपए के पार अब तो महंगाई को रोको सरकार

पेट्रोल 100 तो घरेलू गैस हुई हजार
रुपए के पार अब तो महंगाई को रोका सरकार

दिव्यांग जगत /पंडित पवन भारद्वाज /अलवर

मुण्डावर केंद्र सरकार मस्त महंगाई से जनता तरस्त महंगाई की मार घरेलू गैस सिलेंडर 1000 के पार
घरेलू उपयोग के गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद घरेलू गैस सिलेंडर 1019.50 रुपए का हो गया है। पहले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 969.50 पैसे थी। पहली बार ऐसा होगा जब रसोई गैस सिलेंडर लिए 1000 रुपए देने होंगे। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 9 रुपए की कमी की है। इस साल रसोई गैस की कीमत में ये दूसरी बार इजाफा हुआ है। इससे पहले मार्च में कंपनियों ने 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी। वही केन्द्र सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर पर कोरोना काल से सब्सिडी बन्द कर दी। सिलेंडर सप्लायर ने बताया सिलेंडरों में कीमत बढ़ने के कारण उन्हें उपभोक्ताओं से खरी-खोटी सुनने को मिलती है

Author: admin

Comments (0)
Add Comment