नसीराबाद के व्यापारीक स्कूल मे लगा व्यक्तिगत परामर्श सम्पर्क शिविर

नसीराबाद के व्यापारीक स्कूल मे लगा व्यक्तिगत परामर्श सम्पर्क शिविर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के राजकीय व्यापारिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के व्यक्तिगत परामर्श सम्पर्क शिविर का समापन किया गया ।प्रधानाचार्य युसूफ अली खान ने बताया कि सत्र 2021-22 विद्यार्थियों हेतु शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में 15 दिवस तक पंजीकृत कक्षा 10 के 121 विद्यार्थी , कक्षा 12 के 123 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
शिविर में शिक्षार्थियों को विषय संबंधी सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक सभी समस्याओं का समाधान किया गया एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment