छात्र ने बनाया विद्यालय का मॉडल, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित
कोटपूतली,
निकटवर्ती ग्राम नारेहड़ा के विवेकानंद आदर्श विद्यालय के पूर्व छात्र ने विद्यालय का मॉडल बनाकर विद्यालय को भेंट किया। छात्र के हुनर को देख सब दंग रह गए। वेस्ट मैटेरियल से बनाए गए मॉडल की सभी ने सराहना की। इस दौरान छात्र विकास जांगिड़ ने बताया कि मॉडल को बनाने में कॉर्ड बोर्ड व कलर मैटेरियल का प्रयोग किया गया है। विद्यालय के निदेशक रतन लाल सैनी ने छात्र के द्वारा बनाए गए मॉडल की सराहना करते हुए माला, साफा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय जोशी ने कहा कि समाज में ऐसे अनेक छात्र हैं जिनकी कला छिपी हुई है। इन विद्यार्थियों को तराशने की जरूरत है जिससे ये अपने गांव का नाम रोशन कर सके। इस मौके पर विजय कुमार शर्मा सहित विद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा।