उमड़ रहा है जन आक्रोश,जन-जन मांगे सत्य रो उद्घोष
भाजपा जन आक्रोश यात्रा में गांव की चौपाल पर बता रही है कांग्रेस सरकार की विफलता
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुंडावर भाजपा की जन आक्रोश यात्रा जाट बहरोड़ मण्डल के ग्राम माजरी भांडा, करनीकोट,पदमाडा कलां,पदमाडा खुर्द,माजरी खोला आदि ग्रामो में जन आक्रोश यात्रा पहुंची। मुंडावर विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी ने यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि प्रदेश में झूठे वादे करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी से किसान, युवा और महिलाओं सहित प्रत्येक वर्ग दुखी और त्रस्त है। कांग्रेस के युवराज एक बार फिर जनता को भ्रमित करने के लिए राजस्थान में यात्रा निकाल रहे हैं लेकिन उन्हें उन्हीं के द्वारा किए गए वादे याद दिलाने की जरूरत है जैसे कि 10 तक कि गिनती गिनने तक किसानों का कर्ज माफ करना लेकिन आज तक किसान का कर्ज माफ नही हुआ किसान आत्महत्या कर रहे है।
इस दौरान यात्रा को जिला उपाध्यक्ष महासिंह चौधरी,सयोंजक सुरेश यादव, मुंडावर पंचायत समिति प्रधान सुनीता महेश गुप्ता,सरपंच दलीप यादव,सरपंच अनिल शर्मा,इंदर यादव,मण्डल अध्यक्ष मनीष यादव,वेद यादव,आभाष शर्मा,पवन यादव,नीरज शर्मा,हरीश सेन,सरपंच मामचंद चौधरी,दीपेश चौधरी, रणवीर यादव,आदि बीजेपी के ऊर्जावान कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।