अलवर:शहर में पानी की समस्या से जूझ रहे लोग,
पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत
अलवर:-शहर के वार्ड 1 के स्थानीय लोग पिछले 1 साल से पानी की समस्या से परेशान हो रहे हैं. जिसको लेकर मंगलवार को स्थानीय लोग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा वार्ड नंबर 1 की महिलाओं और पुरुषों ने बताया कि 1 साल से वार्ड के अंदर पानी की बहुत ज्यादा किल्लत चल रही है. पानी की किल्लत से परेशान कॉलोनी वासियों ने पहले काफी बार जलदाय विभाग कार्यालय, जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन भी दिया. लेकिन पानी की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया.