बाबा गरीब नाथ लक्खी मेले में उमड़ा जनसैलाब
,,,,आसपास सहित गुड़गांव ,दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, से भी आए श्रद्धालु
【पंडित पवन भारद्वाज 】【दिव्यांग जगत अलवर 】
सोडावास निकटवर्ती जीवन सिंह पुरा शामदा धाम में आयोजित बाबा गरीब नाथ मेले में सर्वप्रथम बाबा की पूजा अर्चना की गई । इस दौरान भक्तों ने धोक लगाकर आशीर्वाद लिया ।
मेले में तहसीलदार मुंडावर रोहितास पारीक व थाना प्रभारी ताराचंद शर्मा ने मन्दिर की पूर्ण रूप से कमान संभाले रखी । मंदिर परिसर में पेयजल व छाया की प्रशासन द्वारा व्यवस्था पूर्ण रूप से की गई । मेले में चारों ओर भंडारे व पेयजल की निशुल्क व्यवस्था रही मंदिर परिसर में बाबा गरीब नाथ की झांकी सजाई गई । मंदिर में बाबा के दर्शनों के लिए कतारे लगी रही । मेले में दानदाताओं, भामाशाहों ने भंडारे व पेयजल की व्यवस्था बनाए रखी ,,अलवर बहरोड सड़क मार्ग पर रहा जाम,मेले में अलवर बहरोड स्टेट हाईवे सड़क मार्ग पर दिन भर जाम लगा रहा । वाहनों को निकलने के लिए जाम का सामना करना पड़ा । जाम खुलवाने के लिए बार-बार में पुलिसकर्मियों को भी मशक्कत करनी पड़ी ।