जिला परिषद मे हुऐ शिक्षक समारोह मे देरांठू विधालय की पीईईओ हुई सम्मानित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिला परिषद मे हुऐ शिक्षक सम्मान समारोह मे देरांठू की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की पीईईओ श्री मति संगीता तिवारी को जिला प्रमुख श्री मति सुशील कवंर पलाडा एवं समाजसेवी भवंरसिह पलाडा द्बारा शिक्षा के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया । जिस पर देरांठू सरपंच विजेंद्र सिह राठौड़ , पूर्व सरपंच शैतान माली , दिनेश चौधरी , उपसरपंच सुरेन्द्र कसाणा , एडवोकेट रवि चोधरी , मुकेश वैष्णव सहित ग्रामीणो व समस्त शिक्षा स्टाँप ने श्री मति तिवारी को हाद्बिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।