परशुराम जयंती व ईद उल फितर पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

परशुराम जयंती व ईद उल फितर पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । परशुराम जयंती, ईद उल फितर पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सराना थाना में एएसआई राजेंद्र चोधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई।
सराना व टाटोटी क्षेत्र में ईद व परशुराम जन्मोत्सव को ध्यान में रखकर सराना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एएसआई राजेंद्र ने कहा कि सभी मिल जुलकर पर्व मनाएं। कोई भी आपत्तिजनक कार्य न करें। जिससे दूसरे लोगों को परेशानी हो। कानून का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में परशुराम जयंती, ईद उल फितर सहित आगामी त्योहारों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। लोगों ने कई समस्याओं से भी अवगत कराया। कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई। सीएलजी सदस्य गौतम जैन, प्रह्लाद जलाणिया ,रामस्वरूप भडाणिया, रामदयाल, उस्मान नीलगर, अब्दुल जबार, विजय बहादुर सिंह, पीरू मोहम्मद, बसन्ती लाल,पप्पू मेघवाल, राजू नायक आदि मौजूद रहे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment