पीसीसी सचिव ने मोतीपुरा मे चौपाल लगाकर सुने ग्रामीणों के अभाव अभियोग और की भगवान विश्वकर्मा की पूजा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम झड़वासा के निकट मोतीपुरा में पूर्व विधायक गुर्जर ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने और विश्वकर्मा जयंती के मौके पर पूजा अर्चना भी की। ग्राम मोतीपुरा के रामदेव यादव, तेजमल जांगिड़ ने बताया की शुक्रवार को पीसीसी सचिव व नसीराबाद के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर ने मोतीपुरा मे चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं जानी और भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की । इस मौके पर महेंद्र सिंह गुर्जर ने अपने उद्बोधन में बताया की राजस्थान सरकार सदैव ही विशेषतया गांव, गरीब, वंचित और शोषितों के विकास के हमेशा तत्पर रही है और इनके विकास के कभी भी धन की कमी नही होने दी। हमारे लिए सरकार ने हमेशा विभिन्न योजनाओं से जोड़कर लाभ दिया है।
भगवान विश्वकर्मा पर भी बताया की हम हमारे ग्रंथो शास्त्रों को पढ़ेंगे तो पता लगेगा की विश्वकर्मा जैसा कोई इंजीनियर हो ही नही सकते जो आज हम हमारी धरोवरों और पुरातन चीजों में देख सकतें है।
इस अवसर पर कांग्रेस के युवा नेता हरेंद्र गुर्जर, प्रह्लाद तेला, सुनील कुमार जैन, तेजपाल व राजेन्द्र जांगिड़, आदि सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।