पीसीसी सचिव ने झड़वासा में किया शिलान्यास और लोकार्पण
विकास के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नही है : पीसीसी सचिव
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के झड़वासा कस्बे में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में नवनिर्मित दो कमरों का सोमवार को शिलान्यास किया गया ।
प्रधानाचार्य कौशल्या यादव ने बताया की सोमवार को पीसीसी सचिव व पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर ने झड़वासा खेल मैदान में डीएमएफटी योजना द्वारा नवनिर्मित दो कमरों का शिलान्यास किया । इससे पूर्व माँ सरस्वती को दिपांजली व पुष्पांजली अर्पित कर पांच शिलाओं की विधिवत रूप से पंडित शास्त्री अशोक पारीक द्वारा मंत्रोचार करके पूजा की गई।
इसके पश्चात सरपंच भँवर सिंह गौड, पूर्व सरपंच देवकरण गुर्जर, मांगीलाल जाट, शिवराज जाट, घीसू सिंह गौड, चतुर्भुज द्वारा शिलाओं को नींव में रखा गया। तत्पश्चात पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर ने खेल मैदान में ही नवनिर्मित प्याऊ का भी लोकार्पण कर खेल मैदान का निरीक्षण किया । गुर्जर ने विद्यालय में कमरों की कमी को देखते हुए आश्वस्त किया की जल्दी ही दो कमरे और बनवाने की कोशिश की जाएगी । साथ ही साथ खेल मैदान में ताजा ही हो रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश भी दिए और अपने उद्बोधन में बताया की आमजन सहित आमजन के सुविधार्थ किसी भी काम और विकास के सरकार के पास धन की कोई कमी नही है और बताया की सोमवार से सरकार द्वारा सब जगह महंगाई राहत शिविर भी लगाये जा रहें है । इस शिविर में हमें बिजली यूनिट में छूट, मनरेगा में 125 दिन लेने, गैस सिलेंडर में छूट, खाद्य सुरक्षा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराकर लाभ प्राप्त करें।
इस मौके पर अतिथियों के स्वागत सम्मान में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक बढ़कर रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी । इस अवसर पर सुमन इंटरप्राइजेज के चतुर्भुज, योगेश सोनी, सुरेंद्र साहु, चिरंजी लाल, महेश कच्छावा, अब्दुल आहद, रीता अग्निहोत्री, टीना, जेठी, सुमन, अनिता जैन, नारायण गुर्जर व दिनेश वैष्णव सहित कई ग्रामीण उस्थित थे।
कार्यक्रम संचालन हेमराज मेघवंशी किया।