मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
पटवारी ने ट्रेक्टर से मरने की घटना को पानी में डूबकर मरना बताया
ग्रामीणों ने करी जिला प्रशासन से जांच की मांग
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा के रामपुरा हनुवन्तिया में दिनांक 31 अक्टूबर 2021 को ट्रेक्टर से कृषि कार्य करते हुए ट्रेक्टर के नीचे दबने से छोटू उर्फ बीरम पुत्र घीसा भील की मृत्यु हो गई थी । परंतु पटवारी व अन्य ने मिलकर उक्त मृत्यु को पानी मे डूब कर मरना बताया तथा मौका पर्चा भी डूब कर मरने का बना दिया । थाने में भी उक्त मृत्यु को डूब कर मरने की सूचना दर्ज कराई । जबकि वास्तविक मृत्यु ट्रेकर के नीचे दबने से हुई ।
उक्त मृत्यु का तरीका बदलने में पटवारी ने लाभ प्राप्त किया या किसी को लाभ पहुंचाया गया शन्देह व्यक्त करता है। इस सम्बन्ध मे जन कल्याण समिति रामपुरा के अध्यक्ष गोरधन सिह राठौड़ ने उक्त घटना के ब्यौरे के बारे मे आर टी आई के माध्यम से डेली डायरी की रिपोर्ट मांगी गई । परंतु बताया गया कि डेली डायरी में घटना को दर्ज ही नही किया गया । जो कि घोर षड्यंत्र है । इससे यह आशंका प्रबल हो गई कि पटवारी की मौका रिपोर्ट को ही बदल दिया गया हो । इस बाबत जिला कलेक्टर को उप खण्ड अधिकारी नसीराबाद के मार्फत निष्पक्ष जांच कराने की शिकायत दी गई है । जिसमे पटवारी दोषी साबित होने पर अपराधिक मामला दर्ज कराकर कानूनी कार्यवाही कराने की मांग की गई है ।