न्यायालय द्बारा स्टे की सूचना तहसील प्रशासन को होने के बाबजूद पटवारी, गिरदावर ने भूमि अन्य के नाम की आवंटित, विवाद मे अवैध रूप से देर रात को 100 आदमियों व जेसीबी से तोडफ़ोड़ कर किया कब्जा
रावत समाज ने उपखण्ड अधिकारी को सौपा ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती पटवारी हल्का नया गांव कास्या मे विवादित स्थल है । जिसमे पूर्वजों के समय से ही मांगूसिंह पुत्र छगनसिंह रावत , ग्राम सवाईपुरा , नया गांव निवास कर रहा है । उक्त भूमि को नसीराबाद तहसील के पटवारी , गिरदावर व सम्बंधित अधिकारीयो ने मिलीभगत कर 20 अक्टूबर 1975 को लक्ष्मण पुत्र रामदेव हरिजन , ग्राम राजगढ़ के नाम आवटंन कर दी । जबकि उक्त भूमि का कब्जा मांगूसिंह का व उनके पूर्वजों का रहा है । इसकी जानकारी जैसे ही मांगूसिंह को मिली उसने उस आवटंन को निरस्त करवाने हेतू न्यायालय उपखण्ड मे प्रकरण दर्ज करवाया , जो विचाराधीन है । जिसमे 28 मार्च 2023 को स्थगन आदेश किये गये कि उक्त प्रकरण व स्टे की पूर्व सूचना होने के बाबजूद भी भू परिवर्तन भारी राशि लेकर नियम विरुद्ध रुपान्तरण किया व मौके पर 32 केवी व 11000 की विधुत लाईन होने के बाद भी झूठा कब्जा बताकर उक्त भूमि को परिवर्तन किया गया । जिसमे सम्बंधित पटवारी , गिरदावर , तहसीलदार व अन्य अधिकारी शामिल रहे । वही दुसरे पक्ष को कब्जा दिलाने हेतू रात के समय 2 बजे के करीब 100 व्यक्तियो को लेकर व जेसीबी के साथ हमला कर वहां रखी सम्पति को नुकसान पहुचाया व वहाँ सो रहे व्यक्तियो पर जानलेवा हमला कर वहीं पास बने बालाजी के मन्दिर को भी तोड कर नष्ट कर दिया ताकि धार्मिक विवाद पैदा कर दो समुदायों मे अशांति पैदा करने की कोशिश की गई। इस पर समस्त क्षेत्र के निवासियों , रावत समाज के साथ सरपंच संघ प्रदेश महामंत्री शक्ति सिह रावत , छोटू , वीरेन्द्र , बीरम ,भवंरसिह , रणजीत सिंह सहित सैकडो की संख्या मे रावत समाज इकट्ठा होकर उपखण्ड अधिकारी अंशुल आमेरिया को ज्ञापन सौंपा । जिसमे उक्त दोषी प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग रखी है । कार्यवाही अमल मे नही होने पर जिला कलेक्टर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी प्रशासन को दी ।